सांपला। भैंसरु कला गांव में मंगलवार की रात को चार जगह चोरी का मामला सामने आया है।पुलिसने दुकानदार हरिओम के बयान पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली है। हरिओम ने बताया कि गांव के अड्डे पर उनकी दुकान है। सुबह जब दुकान पर गया तो ताला टूटा हुआ मिला। दुकान से 19 हजार रुपये चोरी मिले। उसी रात चोरों ने प्रवीण की दुकान से एलईडी और 20 हजार रुपए, कृष्ण के मकान से 5000 हजार रुपये और आभूषण, किरायेदार मिथुन के दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए। संवाद