फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गौड़ शिक्षण संस्था के 42974 सदस्यों को मिला मतदान का अधिकार

Sun, 19 Oct 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गाैड़ शिक्षण संस्था के 42974 आजीवन सदस्यों को मतदान का अधिकार मिल गया है। इस संबंध में स्टेट रजिस्ट्रार का फैसला आया है। इसके लिए संस्था के आजीवन सदस्यों ने अर्जी दायर की हुई थी। वहीं, इस मामले में संस्था के आजीवन सदस्य एडवोकेट कृष्ण कौशिक का कहना है कि संस्था के चुनाव कराने को लेकर जल्द आजीवन सदस्यों की बैठक बुलाई जाएगी। स्टेट रजिस्ट्रार के इस फैसले से आजीवन सदस्यों में खुशी का माहौल है और आजीवन सदस्यों ने सरकार से तुंरत अब गाैड़ शिक्षण संस्था के चुनाव करवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पिछले 11 साल से संस्था के चुनाव नहीं हो पाए है। कौशिक का कहना है कि बैठक में चुनाव करवाने को लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी और इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा से भी मुलाकात करेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें