रोहतक। शहर के प्रेम नगर में एक मकान मालिक से बिजली का कनेक्शन काटने का डर दिखाकर ऑनलाइन एक युवक ने 42 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक प्रेम नगर निवासी रामपाल ने दी शिकायत में बताया कि 24 अक्तूबर को वह घर पर बैठा था। रात करीब साढ़े 10 बजे एक मैसेज आया। उसमें लिखा था कि आपने अपना पिछला बिल अपडेट नहीं किया। इसलिए आपका कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके बाद मैसेज आया कि आपने पिछला 4078 रुपये बिजली का बिल क्रेडिट कार्ड से जमा कराया था, जो सिस्टम में नहीं आए। क्योंकि 10 रुपये की कमी रह गई थी। कहा गया कि आपको केवल 10 रुपये जमा करवाने हैं। उसने पैसे जमा करवाए तो खाते से चार बार में 42 हजार 505 रुपये कटने का मैसेज आ गया।