23सीटीके17..सांघी गांव में सोमवार को आयोजित हड्डी जोड़ों के दर्द जांच शिविर में जांच करते डाक्
रोहतक। मां दानो देवी धमार्थ ट्रस्ट की तरफ से संचालित विमल प्रसाद जैन व सुशीला देवी जैन फिजियोथैरेपी सेंटर पर सांघी में फ्री कैंप लगाया। इसमें जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों का मुफ्त में इलाज किया गया। सोमवार को कुल 42 मरीज जांच करवाने पहुंचे। जिनकी अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने जांच की।
संस्था के कोषाध्यक्ष नवनीत हुड्डा ने बताया कि हर सप्ताह सांघी के बस अड्डे के नजदीक कैंप लगता है। कैंप के अंदर लोगों को कम रेट पर दवाई भी दी जाती है। संस्था के संचालक तस्वीर सिंह हुड्डा ने बताया कि इस बार कैंप में डॉ. अरमान नांदल ने मरीजों की जांच की। इस मौके पर डॉ. ज्योति, रामकरन हुड्डा, नवनीत हुड्डा, बबीता, साहिल और कुलदीप के साथ इलाज करवाने पहुंचे अन्य लोग मौजूद रहे।