फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पपपप

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान से 10 हजार की नकदी चुराकर युवक चंपत
विज्ञापन

सिरसा। रानियां बाजार स्थित एक इलेक्ट्रानिक की दुकान से एक युवक गल्ले से 10 हजार की नगदी लेकर चंपत हो गया। कुछ देर बाद दुकानदार ने गल्ला संभाला तो उसे घटना बारे पता चला। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर आकर आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पुलिस को दी शिकायत में रानियां बाजार निवासी यशपाल ने बताया कि उसकी रानियां बाजार में रेडक्रॉस कार्यालय के ठीक सामने यश इलेक्ट्रानिक के नाम से दुकान है। उसने बताया कि 2 अगस्त की सायं आठ बजे के करीब एक युवक दुकान पर आया और उसके पिता ज्ञानचंद को सामान दिखाने के बहाने बातों में उलझा लिया। इसी दौरान युवक ने मौका देखकर गल्ले में पड़ी करीब 10 हजार की नगदी चुरा ली और फोन आने का बहाना कर दुकान से निकल गया। उसके पिता ने जब दुकान मंगल करने से पूर्व गल्ला संभाला तो नकदी गायब थी। उन्हें युवक पर शक हुआ। जिस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चैक किए। लेकिन युवक का कहीं सुराग नहीं लगा। जांच अधिकारी सत्यवान ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक किए जा रहे हैं। जल्द युवक का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें