फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की मदद के लिए पिछले 23 दिनों से हेल्प डेस्क लगा रहे हैं इनसो कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो :
छात्रों की मदद के लिए पिछले 23 दिनों से हेल्प डेस्क लगा रहे हैं इनसो कार्यकर्त्ता
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। प. नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में छात्रों की मदद के लिए इनसो कार्यकर्ता पिछले 23 दिनों से हेल्प डेस्क लगा रहे हैं। साथ ही छात्रों को गर्मी से बचाने के लिए पानी की छबील लगाई थी। पं. नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में इनसो के कॉलेज प्रभारी नवीन शर्मा ने बताया कि इनसो कार्यकर्त्ता दाखिला प्रक्रिया के दौरान छात्रों की मदद के लिए तत्पर नजर आए हैं। इनसो के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मोहित साहू ने बताया कि हेल्प डेस्क लगने से छात्रों के साथ साथ कॉलेज प्रशासन की भी परेशानी कम हुई है। सोमवार को कॉलेज में ओपन मेरिट लिस्ट को ध्यान में रखते हुए इनसो कार्यकर्त्ता सुबह 8 बजे ही कॉलेज पहुँच गए थे। इस मौके पर उमेश मलिक, साहिल देशवाल, अरविंद सुहाग, दीपक भाली, सचिन, सुनील ,राहुल दीक्षित, रवि, दिनेश दलाल, योगेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें