फोटो संख्या: केएम 13: पहरावर गोशाला में स्थापित की जानी वाली नंदिनी गायब की प्रतिमा
इस खबर को जरूर लगा लें।
पहरावर गोशाला में नंदिनी गाय की प्रतिमा होगी स्थापित
- 20 अप्रैल को अखिल भारतीय गोशाला के स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों पर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पहरावर स्थित नंदिनी धाम में अखिल भारतीय गोशाला का 28वां स्थापना दिवस 20 अप्रैल को है। इसे लेकर गोशाला में तैयारियां शुरू कर दी गई। इस दिन गोशाला में नंदिनी गाय की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। खास बात यह है कि प्रतिमा की स्थापना वहीं की जाएगी, जहां नंदिनी गाय की समाधि है। गोशाला के महासचिव भोलाराम कौशिक ने बताया कि कुछ दिन पहले गोशाला में रह रही नंदिनी गाय का देहांत हो गया था। हिंदू ग्रंथों नंदिनी गाय का विशेष महत्व है। इस गाय के दोनों कानों के ऊपर दो कान और सात थन थे। इस पूज्यनीय गाय के पार्थिव शरीर की जमीन में अंदर दबाकर समाधि बनाई गई और इसी जगह पर उसकी प्रतिमा स्थापित की जा रही। नंदिनी गाय की प्रतिमा को उड़िसा से आए मूर्तिकार ने बनाया है। स्थापना दिवस के दिन हवन-यज्ञ होगा और दिन भर भंडारा एवं सत्संग चलेगा। इस वक्त गोशाला में 3516 गोवंशों का भरण पोषण किया जा रहा है।