भाजपा पदाधिकारियों की बैठक आज
रोहतक। भारतीय जनता पार्टी जिला रोहतक की एक बैठक वीरवार को 11 बजे जिला अध्यक्ष अजय बंसल की अध्यक्षता में विकास भवन में होगी। इसमें प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, जिला प्रभारी डॉ किरण कलकल कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जिला मीडिया प्रभारी शमशेर खरक ने बताया कि इस बैठक में सभी प्रदेश के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य, जिला के सभी स्थाई के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।