अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिला खजाना कार्यालय से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनधारी जिनकी आयु 80 साल हो चुकी है, वे साल 2016-19 की एलटीसी का लाभ लेने के लिए अंडरटेकिंग खजाना कार्यालय जमा कराएं। ताकि उनको एलटीसी का लाभ समय पर दिया जा सके। जिला खजाना अधिकारी एसबी लांबा ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि जो पेंशनर 2016 से पहले सेवानिवृत्त हुए हैं और खजाना कार्यालय से पेंशन ले रहे हैं। वे पेंशनभोगी सातवें वेतन आयोग का लाभ लेने के लिए अंडरटेकिंग फार्म खजाना कार्यालय में जमा करवाएं। ऐसे पेंशनभोगी जो पेंशन बैंक से प्राप्त करते हैं वे अपना अंडरटेकिंग फार्म बैंक में जमा करवाएं। इसके अलावा एक जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त पेंशनभोगी सातवें वेतन का लाभ लेने के लिए विभाग से संपर्क करें।