शहर में देर रात कई इलाकों में बिजली गुल, एमडीयू में हंगामा
अमर उजाला
रोहतक।
शहर के कई इलाकों में देर रात बारिश के चलते बिजली गुल हो गई। जलभराव और बिजली गुल रहने की समस्या से लोग देर रात तक परेशान रहे। वहीं एमडीयू में भी करीब दो घंटे तक जब बिजली न रहने से हॉस्टलों में अंधेरा छाया रहा। देर रात तक बिजली नहीं आई तो छात्रों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सैकड़ों की संख्या में छात्र वीसी आवास पहुंच गए और वहां नारेबाजी शुरू कर दी। इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल के नेतृत्व में देर रात बिजली न आने के चलते प्रदर्शन करते रहे। वहीं बिजली निगम कार्यालय से लोगों ने जानकारी ली तो पता चला कि फाल्ट के चलते कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित है।