फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातूराम कम्यूनिटी सेंटर पर फैसला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मातूराम कम्यूनिटी सेंटर को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई आज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर के मातूराम कम्यूनिटी सेंटर को लेकर बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। अदालत में नगर निगम और गांधी नगर वेलफेयर कमेटी अपना-अपना पक्ष रखेंगी। निगम की टीम सुबह एलओ आनंद मित्तल के नेतृत्व में चंडीगढ़ जाएगी, जबकि गांधी नगर वेलफेयर कमेटी की ओर से संदीप शर्मा अदालत में अपना पक्ष रखेंगे। बता दें कि हुड्डा राज में आदर्श नगर में निगम की ओर से सामुदायिक केंद्र बनाया गया था। तभी से उसका संचालन गांधी नगर वेलफेयर सोसायटी कर रही थी, जिसके संरक्षण कांग्रेस के राज्यसभा में सांसद शादीलाल बतरा हैं। नियंत्रण को लेकर निगम और सोसायटी के बीच हाईकोर्ट में केस चल रहा है। निगम ने एक माह पहले कार्रवाई करते हुए कम्यूनिटी सेंटर को अपने कब्जे में ले लिया था। इसे सोसायटी की ओर से अदालत में चुनौती दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें