शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र में डेबिट कार्ड बदल कर रुपये निकालने का मामला सामने आया है। शातिर युवक ने महिला को बातों में उलझाकर कार्ड बदल लिया। बाद में उसके बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। महिला की शिकायत पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बहुअकबरपुर गांव निवासी वंदना ने शिकायत देते हुए बताया कि वह अपनी मां का डेबिट कार्ड लेकर भिवानी चुंगी स्थित एटीएम से रुपये निकलाने गई थी। वहां एक अज्ञात युवक पहले से ही खड़ा था। वह जब रुपये निकालने लगी तो युवक ने बातचीत शुरू कर दी। इस दौरान उसने उसने डेबिट कार्ड बदल लिया। कुछ देर बाद दूसरे एटीएम से रुपये निकालने गई तो डेबिट कार्ड बदला हुआ मिला। कुछ देर में ही उसके खाते से 40 हजार रुपये पुरानी सब्जी मंडी के एटीएम से निकल गए।