फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गिरावड़ में पिस्तौल दिखाकर शराब ठेके से 40 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महम चौबीसी के गांव गिरावड़ में बाइक सवार तीन युवक मंगलवार शाम को शराब ठेके से 40 हजार रुपये लूटकर ले गए। वारदात पिस्तौल दिखाकर अंजाम दी गई। लाखनमाजरा पुलिस वारदात की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक गिरावड़ गांव निवासी अमित ने बताया कि उसने मदीना रोड पर शराब का ठेका खोल रखा है, जहां कारिंदा बैठता है। मंगलवार शाम को बिना नंबर की बाइक पर तीन युवक आए और शराब मांगी। जैसे ही कारिंदा शराब देने लगा, एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर अड़ा दी। बोला, जो गल्ले में पैसा है, वह निकाल कर दे। इसके बाद करीब 40 हजार की नकदी लेकर मदीना की तरफ फरार हो गए। वारदात की सूचना कारिंदे ने ठेकेदार को दी। ठेकेदार ने लाखनमाजरा पुलिस को अवगत कराया। देर रात तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी। थाना प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि लुटेरों को पकड़ने का पूरा प्रयास कर रहे है, लेकिन कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें