फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में दाखिला लेने के लिए 4 दिन शेष

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठयक्रमों में दाखिला पाने के लिए 8 जून तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। यदि रजिस्ट्रेशन करने से छात्र चूके तो दाखिले से वंचित होना पड़ेगा। विश्वविद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं को जल्द से जल्द पंजीकरण कराने की अपील की है। दरअसल, रोजगार परख कोर्स बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) और फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज एंड कामर्स के कई कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने बताया कि 4 वर्षीय पाठ्यक्रम में 160 सीट पर प्रवेश परीक्षा के बाद ही दाखिला मिल सकेगा। वहीं, फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज एंड कामर्स के तहत वाणिज्य विभाग में 4 वर्षीय बैचलर ऑफ कामर्स तथा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड रिसर्च के तहत 4 वर्षीय बैचलर ऑफ बिजनैस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। बीकॉम पाठ्यक्रम में 60 सीट तथा बीबीए पाठ्यक्रम में 120 सीट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें