झज्जर। जिला पुलिस की ओर से विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित, अति वांछित दोषियों की धरपकड़ के लिए बीते सप्ताह विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन के मार्गदर्शन में चलाया अभियान सफल रहा। वांछित दोषियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों ने सतर्कता से कार्रवाई करते हुए एक मोस्ट वांटेड इनामी बदमाश सहित करीब 39 दोषियों व आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस की अलग-2 टीमों द्वारा वांछित दोषियों की धरपकड़ के लिए स्टीक कार्रवाई करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। 15 मार्च से शुरू हुई वांछित दोषियों की धरपकड़ की कार्रवाई के तहत झज्जर में एक मोस्ट वांटेड इनामी अपराधी सहित 11 उद्घोषित अपराधियों व 27 बेल जंपर को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए मोस्ट वांटेड दोषियों में 5 हजार का इनामी आकाश निवासी पिथुपुर जिला फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। अति वांछित मामले में दिलीप निवासी बिहार मुकेश निवासी बिहार को हत्या के मामले में, पवन निवासी वजीरपुर दिल्ली को जानलेवा हमला करने के मामले, राजेंद्र निवासी बादली को लूटपाट, पवन निवासी वाजीतपुर दिल्ली को लूटपाट और भूप सिंह निवासी मानहेरू जिला भिवानी को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया।