फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बने 38 नये कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिलाधीश आरएस वर्मा ने 38 नए कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। इनके आसपास बफर जोन बनाए गए हैं। आदेश के मुताबिक वार्ड 20 की एकता कॉलोनी में मोहन लाल के घर से पश्चिम में प्रभु के मकान, दक्षिण में राजू जनरल स्टोर, पूर्व में राजेंद्र के घर से उत्तर में मोहनलाल के घर तक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। शीला के घर से पश्चिम में वेद प्रकाश के मकान, दक्षिण में वेद नरेश के घर, पूर्व में राम दुलार के मकान से उत्तर में शीला के घर तक बफर जोन रहेगा। वार्ड 21 के विजय नगर में सुदेश के घर से पश्चिम में समीरा के मकान, दक्षिण में नित्यानंद के घर से उत्तर में सुदेश के मकान तक कंटेनमेंट जोन रहेगा। राहुल के घर से पश्चिम में राम प्रसाद के मकान, दक्षिण में विजेंद्र के घर, पूर्व में अनिल जांगड़ा के घर से उत्तर में राहुल के घर तक बफर जोन बनाया गया है। इसी तरह वार्ड पंद्रह की डीएलएफ कॉलोनी में डॉ. पीसी गुप्ता के घर से पश्चिम में दीप्ति स्टडी प्वाइंट, दक्षिण में सतगुरु इंग्लिश अकादमी, पूर्व में पुराने मकान से लेकर डॉ. पीसी गुप्ता के घर तक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जबकि, रांगी के घर से पश्चिम में खुराना के मकान, दक्षिण में डीएवी पब्लिक स्कूल, पूर्व में बंसल आत्मा के घर से लेकर उत्तर में रांगी के मकान तक बफर जोन बनाया गया है। इसी तरह एमडीयू, पटेल नगर, आर्य नगर, पीजीआई कैंपस, ओमेक्स सिटी दो, जगदीश कॉलोनी, प्रीत विहार, भिवानी स्टैंड डीसीएम वाली गली, विजय नगर, सन सिटी, माल गोदाम रोड, सिविल अस्पताल के सामने स्थित ओयो होटल, नेहरू कॉलोनी, आदर्श नगर, मान सरोवर कॉलोनी, अर्जुन नगर, मॉडल टाउन, शास्त्री नगर, तिलक नगर, मेडिकल कैंपस, भारत कॉलोनी में भी कंटेनमेट जो बनाए गए है। डीएलएफ कॉलोनी में तीन और ओमेक्स सिटी में दो कंटेनमेंट जोन बने है। वहीं, गांव गढ़ी सांपला, नयाबंस, इस्माइला, कन्हेली, घिलोर कलां, खेड़ी साध में एक-एक और सिंहपुरा कलां व हसनगढ़ में दो- दो कंटेनमेंट जोन बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें