रोहतक। जिले में पीएमश्री, सीएमश्री और राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में शिक्षकों व स्कूल मुखियाओं के चयन और पदस्थापन के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा 22 अगस्त को दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित की जा रही है। जिले के 12 केंद्रों पर कुल 3719 उम्मीदवार परीक्षा देंगे। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक नांदल ने बताया कि काठमंडी स्थित विश्वकर्मा मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गांधी नगर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन, हिसार रोड राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पुराना बस स्टैंड स्थित एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माता दरवाजा स्थित जीबीसी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दिल्ली रोड जाट हिरोज मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, प्रेम नगर सैनी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, प्रेम नगर सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आर्य नगर धनवंती आर्य गर्ल्स हाई स्कूल, रेलवे रोड वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रत्येक परीक्षा में 312 उम्मीदवार हिस्सा लेंगे जबकि रेलवे वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 293 परीक्षा में दंगे। शिक्षा विभाग ने सभी केंद्रों पर परीक्षा के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। संवाद