फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फौजी बनकर डीटीसी के कर्मचारी से ठगे 37 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) में कार्यरत एक कर्मचारी को शातिर ने फौजी बनकर ठग लिया। साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में लाइनपार थाना क्षेत्र निवासी ताराचंद का कहना है कि कुछ दिन पहले उसने फेसबुक पर बाइक बेचने संबंधित पोस्ट देखी थी। नंद किशोर सैनी से बात हुई। शातिर ने खुद को आर्मी का जवान बताते हुए कहा कि मेरी यहां से बदली हो गई है। इसलिए बाइक बेच रहा हूं। उसकी आईडी में फौज संबंधित फोटो व पोस्ट देखकर ताराचंद उस पर भरोसा कर बैठा। पहले 1250 रुपये ट्रांसफर कराए। इसके बाद कहा कि बाइक सांपला में पुलिस ने पकड़ ली है। तुम्हें दस हजार रुपये भेजने होंगे, तब बाइक छूट जाएगी। शातिर ने कई बार में 37 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें