फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शारीरिक परीक्षा में 470 में से 365 उम्मीदवार हुए पास

विज्ञापन
कतार में खड़े सेना भर्ती में फिजिकल देने पहुंचे युवा। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से राजीव गांधी खेल परिसर में युवाओं की अग्निवीर बनने की शारीरिक परीक्षा ली गई। इसके तहत स्टोर कीपर, क्लर्क, तकनीकी व ट्रेड्स मैन पदों के लिए 470 उम्मीदवार पहुंचे। यहां चार जिलों के 500 प्रतिभागी बुलाए गए थे। इनमें से 365 ही शारीरिक परीक्षण में सफल हुए।
विज्ञापन

शनिवार अल सुबह सेना भर्ती कार्यालय ने युवाओं को खेल परिसर में प्रवेश दिया। यहां भर्ती के लिए बुलाए गए 500 में से 470 उम्मीदवार पहुंचे। भर्ती टीम ने जरूरी जांच के बाद युवाओं को शारीरिक परीक्षण के लिए भेजा। स्टेडियम के ट्रैक पर उनकी दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, बीम निकालने का परीक्षण हुआ। इसमें 365 प्रतिभागी ही पास हो पाए। अब इन पास उम्मीदवारों का चिकित्सीय परीक्षण होगा। देश सेवा का जज्बा युवाओं में साफ नजर आ रहा है। यही वजह है कि भर्ती के लिए युवा देर रात ही स्टेडियम के बाहर पहुंच गए। मच्छरों के बीच घंटों गुजारने के बाद इन्हें खेल परिसर में प्रवेश मिला और भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें