24jjrp08- झज्जर। ट्रॉफी और मेडल के साथ खिलाड़ी। स्त्रोत- टीम प्रबंधक
झज्जर। दूसरी नेशनल राष्ट्रीय शटलकॉक प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल में स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम हॉल में किया गया। इसमें हरियाणा के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 36 पदक हासिल किए। झज्जर पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
इस प्रतियोगिता में हरियाणा के 26 खिलाड़ियों ने प्रतिनिधित्व करते हुए अलग-अलग इवेंट में 36 पदक हासिल किए। शटलकॉक एमेच्योर एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव राहुल कुमार ने बताया कि हरियाणा की टीम के सभी खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। टीम का झज्जर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर धर्मेश तोमर, रवि गुलिया, नवीन कुमार, प्रीति, राहुल दलाल आदि उपस्थित रहे।