गांव पहरवार के कम्यूनिटी सेंटर में 36 बिरादरी की महापंचायत में बोलते पूर्व सरपंच प्रवीन कौशिक। व
रोहतक। गांव पहरवार में गौड़ संस्था की जमीन मामले में रविवार को गांव पहरावर के कम्यूनिटी सेंटर में 36 बिरादरी की महापंचायत पूर्व सरपंच प्रवीन कौशिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें सभी वक्ताओं ने कहा कि इस जमीन पर मंदिर, स्कूल व अस्पताल बनाया जाएगा। जिसमें 36 बिरादरी के लोगों इलाज होगा, उनके बच्चे शिक्षा ग्रहण करेंगे, साथ ही रोजगार का नया साधन बनेगा।
महापंचायत की अध्यक्षता करते हुए पहरावर के पूर्व सरपंच प्रवीन कौशिक ने कहा कि पंचायत बुलाने का मुख्य उदे्दश्य यही है कि जल्द से जल्द जमीन संस्था को मिले और यहां पर बनने वाले अस्पताल व स्कूल का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू हो सकें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जमीन को लेकर किसी प्रकार कोई समझौता नहीं किया जाएगा, जब तक जमीन नहीं मिलेगी संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने महापंचायत में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तमाम अड़चनों के बाद आखिरकार गौड़ ब्रह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को पहरावर गांव में करीब 15 एकड़ जमीन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। लेकिन, अभी तक सरकार की और से जमीन संस्था को नहीं सौंपी गई है, जिससे समाज के लोगों में भारी रोष बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इसी के मद्देनजर रखते हुए व सरकार के इस रवैये को देखते कर रविवार को 51 सदस्यीय कमेटी कर गठन किया है। जो संस्थान के 71 हजार वोटरों के पास जाकर इस का प्रचार प्रसार करेंगे ताकि जमीन जल्द से जल्द संस्था को मिल सके। पंचायत के अंत सभी ने हाथ उठाकर पंचायत के निर्णय का समर्थन किया।
इस अवसर पर आजाद सिंह, राजू, रमेश कुमार, सतबीर, मास्टर शिव कुमार, नरेश प्रधान, बबलू, कुलदीप सिंह, सोनू गायक, अनिल बोहर, रमेश हरियाणवी, भूपेंद्र भंभेवा समेत भारी संख्या में 36 बिरदारी के लोग मौजूद रहे।