फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ के पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक।
डीएलएफ काॅलोनी के रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर मालिक के साथ मारपीट करने व गाड़ियों के शीशे तोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। केस की जांच जारी है।
थाना आर्य नगर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि छह फरवरी को डीएलएफ कालोनी स्थित ररेस्टोरेंट के मालिक वीरभान ने शिकायत दी थी। उसका कहना है कि रमन अपना जन्मदिन मनाने के लिए रेस्टोरेंट में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने आया था। यहां शराब व सिगरेट के प्रयोग पर प्रतिबंध की जानकारी देने के बावजूद युवक शराब व सिगरेट का सेवन करते मिले। रेस्टोरेंट मालिक ने ऐसा करने से मना किया तो युवकों ने हमला बोल दिया। रेस्टोरेंट मे तोड़फोड़ कर वीरभान के साथ मारपीट की। इसके बाद धमकी देने के साथ गली में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ते हुए आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णा कॉलोनी गढ़ी मोहलला निवासी मोहित उर्फ सूरज, निंदाना निवासी प्रमोद उर्फ टाइगर, गांधी नगर निवासी राजेश उर्फ रमन, जनता कॉलोनी निवासी हर्ष उर्फ निक्कू, यश उर्फ काकू को पुलिस ने केस की छानबीन करे हुए गिरफ्तार किया। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें