27सीटीके27..वैश्य महाविद्यालय में एनसीसी भर्ती प्रक्रिया में दौड़ लगते विद्यार्थी। संवाद
रोहतक। वैश्य महाविद्यालय में मंगलवार को एनसीसी यूनिट में नए छात्रों का चयन किया गया। यह प्रक्रिया फर्स्ट हरियाणा एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल केएस बुधवार और प्रशासनिक अधिकारी कर्नल मनबीर सिंह धनखड़ के निर्देशों के अनुसार करवाई गई। इसमें 150 विद्यार्थियों ने आवेदन किए। भर्ती 100, 400, 800 मीटर की दौड़, शारीरिक वर्कआउट, टीम कार्य, लिखित और मौखिक परीक्षा के आधार पर की गई। इसमें 35 छात्रों का चयन किया गया है। मौके पर नायक सूबेदार गोरधन जाखर, प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता व लेफ्टिनेंट उन्मेष मिश्र मौजूद रहे। संवाद