फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रवेश परीक्षा में 338 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोेहतक।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में शुक्रवार को विभिन्न स्नातकीय पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं सुचारू रूप से हुईं। कैंपस में अलग-अलग सत्रों हुए पेपर में 856 परीक्षार्थी पहुंचे जबकि 338 अनुपस्थित रहे। परीक्षा का परिणाम जल्द जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को एमडीयू में चार वर्षीय बीएससी-गणित व सांख्यिकी, बीबीए, बीएचएमसीटी व बीटीटीएम एवं पांच वर्षीय एमएचएमसीटी की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की गई। इसके लिए कुल 1194 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई। इनमें से 856 ही परीक्षा देने पहुंचे। बीएससी मैथ में 267, बीएससी स्टेटिस्टिक्स में 45, बीबीए में 493 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को पारदर्शी व निष्पक्ष ढंग से कराने के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुलशन तनेजा ने कहा कि परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इनका परिणाम जल्दी ही विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें