फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता की अंडर-11 में एमडीएन स्कूल की गरिमा ने जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो :

जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता की अंडर-11 में एमडीएन स्कूल की गरिमा ने जीता गोल्ड मेडल

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शहर के एमडीएन स्कूल की छात्रा गरिमा ने अंडर-11 में पहला स्थान हासिल किया। स्कूल के खेल इंचार्ज जनक राज ने बताया कि गरिमा स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा है। फ्लाईंग विंग बैडमिंटन एकेडमी में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में गरिमा ने पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया है। प्रतियोगिता मेें विभिन्न आयु वर्गों के लगभग 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। आयोजकों ने विजेताओं को ट्राफी व खेल प्रमाण पत्र के साथ साथ स्पोर्ट्स किट भी दी है। सोमवार को स्कूल की प्राचार्या लिली नागपाल ने विजेता खिलाड़ी का स्वागत किया। इस दौरान स्कूल की कॉ-आर्डिनेटर ललिता मलिक, कोच रणबीर हुड्डा ,मंजू शर्मा, कविता वशिष्ठ, कृष्ण हुड्डा, रेखा और भारत ने भी गरिमा को जीत के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें