जिला अदालत की 1 जून से गर्मियों की छुट्टियां
: रूटीन कार्य के लिए सिविल कोर्ट 30 दिन तो क्रिमिनल कोर्ट रहेगी 15 दिन बंद
: छुट्टी के दौरान अनिवार्य सुनवाई के लिए मौजूद रहेंगे सिविल व क्रिमिनल कोर्ट के एक-एक जज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जिला अदालत में एक जून से गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। सिविल कोर्ट एक से 30 जून तक रूटीन कार्य के लिए बंद रहेगी, जबकि क्रिमिनल केसों की सुनवाई करने वाली कोर्ट 15 से 30 जून तक बंद रहेंगी। अनिवार्य आपात स्थिति में केसों की सुनवाई के लिए छुट्टियों में सिविल व क्रिमिनल केसों की सुनवाई के लिए एक-एक जज की अदालत खुली रहेगी। बार के पूर्व सचिव डाक्टर दीपक भारद्वाज ने बताया कि छुट्टियों के चलते कोई वकील परिवार सहित तो कोई समूह में बाहर घूमने का कार्यक्रम बना रहा है। ज्यादातर हिल स्टेशनों का रूख कर रहे हैं। कई ने दक्षिण भारत में घूमने का प्लान बनाया है।