लाखनमाजरा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़ौठी की छात्रा अंजू पुत्री अनिल कुमार ने कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल प्राचार्या डॉ. पुष्पा शर्मा ने बताया कि 17 फरवरी को कुरुक्षेत्र में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पेंटिंग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि अंजू को हरियाणा पंजाब हाई कोर्ट के जस्टिस अशोक कुमार मित्तल ने मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। तथा नगद 7 हजार रुपये भी बतौर इनामी राशि दिए गए। स्कूल पहुंचने पर अंजू का प्राचार्या पुष्पा शर्मा, बीईओ जितेंद्र सांगवान व अन्य स्टाफ सदस्यों ने स्वागत किया। इस दौरान स्कूल प्राचार्या डॉ. पुष्पा शर्मा ने छात्र छात्राओं को पेंरित करते हुए कहा कि हमें इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंजू ने अपने मां बाप व स्कूल तथा गांव का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। प्राचार्या ने बताया कि इससे पहले भी अंजू कई प्रतियोगिताओं जिला व राज्य स्तर पर पुरस्कार जीत चुकी है। पिछले साल भी अंजू ने पेंटिंग में तीसरा स्थान हासिल किया था। वहीं बीईओ व प्राचार्या ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे बधाई दी
फोटो नंबर:1 पेंटिंग प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित करते मुख्यातिथि।