रोहतक। स्वास्थ्य विभाग की एंटी लारवा एक्टीविटी टीम ने बुधवार को अपने स्पेशल अभियान के दौरान 28 घरों में डेंगू का लारवा पाया। इन सभी को 72 घंटे में दोबारा जांच करने की बात कहते हुए नोटिस थमा दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल विरला व जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अनुपमा मित्तल के नेतृत्व में टीम पिछले कई दिनों से जांच अभियान चला रही है। इसके लिए शहर में आठ टीमें बनाई हैं। इसमें सुपरवाईजर अनिल, जितेंद्र, विजेंद्र, अजय, कुलबीर, विनयपाल, प्रमोद राणा, निर्मल, जोगेंद्र, नरेश, संदीप, जगवीर, प्रदीप, दीपक, सुमित व आईटीआई के प्रशिक्षु विद्यार्थी शामिल रहे। टीम नें हिसार रोड, प्रताप मोहल्ला, रेलवे क्वाटर, बाबरा मोहल्ला, सेक्टर एक, नया पड़ाव, संजय नगर, साईदास कॉलोनी आदि एरिया में जांच अभियान चलाया। इसमें 2165 घरों के अंदर 1317 कूलर, 1212 पानी की टंकी, 45 होदी, 1850 अन्य कंटेनर जांचें।