फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू में इनसो कार्यकर्ता आज करेंगे तालाबंदी, आएंगे दिग्विजय चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीयू में इनसो कार्यकर्ता आज करेंगे तालाबंदी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
प्रदेश में छात्र संघ चुनाव की बहाली और अन्य मुद्दों को लेकर इनसो कार्यकर्ता आज एमडीयू के गेट नंबर एक पर तालाबंदी करेंगे।
इनसो के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने बताया कि इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला की अगुवाई में होने वाले आंदोलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह साढ़े नौ बजे कार्यकर्ता गेट नंबर एक पर इकट्ठा होंगे। गेट पर तालाबंदी कर वाहनों को अंदर या बहार नहीं जाने दिया जाएगा। इसके बाद सभी कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन में विरोध-प्रदर्शन करेंगे। इनसो का दावा है कि इस आंदोलन में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ से भी सहयोग की अपील की गई है। आंदोलन के दौरान परीक्षा शाखा को बंद नहीं किया जाएगा और न ही विद्यार्थियों को कोई परेशानी होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें