फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों को उच् च् ा शिक्षा के लिए मिलता है अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
हरियाणा महिला विकास निगम की ओर से लड़कियों एवं महिलाओं को देश-विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए बैंकों के माध्यम से शिक्षा ऋण प्राप्त करने पर ब्याज दर में पांच प्रतिशत का अनुदान दिया जाता है। उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बताया कि राज्य सरकार महिलाओं और लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने बताया कि महंगे ब्याज दर के कारण कोई भी छात्रा उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित न रहे इसलिए सरकार द्वारा सहायता की जाती है। उपायुक्त ने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से लड़कियों और महिलाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए पांच प्रतिशत ब्याज अनुदान राशि प्रदान की जा रही है। डॉ. ने बताया कि लड़कियों एवं महिलाओं को तकनीकी शिक्षा, डिप्लोमा, स्नातोकर, पीएचडी और अन्य उच्च शिक्षा कोर्स में प्रवेश लेने के लिए महिला विकास निगम की ओर से बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। साथ में पांच प्रतिशत ब्याज राशि की प्रतिपूर्ति महिला विकास निगम के द्वारा की जाती है। उन्होंने बताया कि यह सुविधा प्राप्त करने के लिए आय, जाति सहित कोई भी अन्य शर्त नहीं है। केवल लड़की व महिला हरियाणा की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें