फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटों से हुए परेशान तो आधी रात को लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी।
विज्ञापन

अचानक बिजली कटने से नाराज धारूहेड़ा के नंदरामपुर बास रोड स्थित चांद कॉलोनी के बाशिंदों ने रविवार रात करीब एक बजे नंदरामपुर बास रोड पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में डीएसपी एवं बिजली निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। जानकारी मुताबिक चांद कॉलोनी में रविवार देर शाम लाइट चली गई। इस संबंध में निगम के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और नंदरामपुर बास रोड पर जाम लगा दिया। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस के वाहनों को भी भिवाड़ी की ओर से निकालना पड़ा। बाद में डीएसपी अनिल कुमार और बिजली निगम एसडीओ निक्षित कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके काफी समय बाद यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें