फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

170 को नि:शुल्क दी नशा छोडने की औषधि

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा मुक्ति शिविर में 170 को दी नशा छोड़ने की औषधि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। हेमंत सेवा समिति और आरएमपी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को गाव पांसरा के रविदास मंदिर में 261वां नशा मुक्ति शिविर हुआ। इसमें समिति द्वारा 170 लोगों द्वारा नशा छोड़ने की औषधि दी गयी। शिविर के दौरान लोगों को बेटी बचाओ और नशा छोड़ने की शपथ भी दिलवाई गयी। शिविर का शुभारंभ गांव पांसरा के समाजसेवी धर्मबीर कांबोज व मास्टर सुभाष कांबोज ने संयुक्त रूप से भगवान धनवंतरी के चित्र सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर की अध्यक्षता समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल सैनी ने कहा की आज का युवा वर्ग नशे की बुरी लत में पड़ अपना व परिवार का जीवन बर्बाद कर रहा है। उन्होंने कहा की समिति द्वारा लगाए गए शिविरों के माध्यम से अब तक हजारों लोग नशा छोड़ स्वच्छ व स्वस्थ जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र कांबोज, रणजीत सिंह, जरनैल सिंह, बलजीत सैनी, सुरेंद्र पांसरा, सुरेश नाहरपुर, शुभम सैनी आदि मौजूद रहे।
फोटो-1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें