रोहतक। ऑनलाइन गेम में मोटी कमाई का झांसा देकर साइबर ठग गिरोह ने दुर्गा कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार से 3,14,224 रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाने में दर्ज एफआईआर में कृष्ण कुमार ने बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। फेसबुक पर 10 जनवरी को अवंतिका ठाकुर नाम की लड़की से बात होने लगी। उसने मोबाइल नंबर देकर कहा कि उनकी लहंगे की फैक्टरी है और विदेशों तक माल सप्लाई होता है। वह ऑनलाइन गेम से भी कमाई कर लेती है। उसे भी अवंतिका ने ऑनलाइन गेम का लिंक भेज दिया। उसने लिंक ओपन करके तीन बार गेम खेला। उसने कमाई में से 10-10 हजार रुपये कमीशन के तौर पर अवंतिका को भेज दिए। एक और गेम खेलने पर उसने 60 हजार रुपये अवंतिका को भेजे। इसके बावजूद उसे 74,854 रुपये वापस मिल गए। फिर अवंतिका ने कहा कि उसके पापा का दोस्त नितिन ऑनलाइन गेम खिलाता है। उससे संपर्क कर ज्यादा कमाई हो जाएगी। उसने