फोटो 01 शिविर में रक्तदान करते युवा। संस्था
नारनौल। रेडक्रॉस भवन में रोटरी क्लब रॉयल्स की ओर से रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान 31 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा भारती सैनी ने की। भारती सैनी ने कहा कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य समाज को जोड़ने का माध्यम हैं। संवाद