रोहतक। पंजाबी विकास सभा रोहतक शाखा की तरफ से प्रधान अनिल भाटिया के 70वें जन्मदिन पर सोनीपत रोड रेलवे फाटक नजदीक शीला टॉकीज पर रक्तदान शिविर लगाया गया। इस शिविर में पीजीआई की टीम ने 31 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर गुलशन उप्पल, डॉ. एसपीएस भाटिया सहित अन्य मौजूद रहे।