फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिविर में 303 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
31-निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक व अति​थि। स्रोत : ट्रस्ट
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज के जन्मदिवस पर शुक्रवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 303 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मुख्य अतिथि उद्योगपति राजेश जैन, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, समाजसेवी ईश्वर भारती ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। स्वामी अमृतानंद सेवा समिति गांधीनगर रोहतक एवं तपनिधि स्वामी विश्वेश्वरानंद गुरुकुलम ट्रस्ट की ओर से शिविर लगाया गया। योगेश अरोड़ा ने बताया कि 226 मरीजों ने नेत्र जांच, 48 मरीजों ने नाक-कान-गला एवं 29 मरीजों ने दांतों की जांच कराई। मौके पर महेश, बालकृष्ण मल्होत्रा, डॉक्टर लटेश, विजय खुराना, राजीव जैन, जगत सिंह गिल, कमलेश राणा व सनी निझावन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें