फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहर में 30 रजिस्ट्री हुईं, गांवों की पटवारियों के हस्ताक्षर के अभाव में अटकी

Wed, 10 Jan 2024 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
09सीटीके15..तहसील में धरना प्रदर्शन करते पटवारी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। दी पटवार व कानूनगो एसोसिएशन की हड़ताल के चलते गांव की रजिस्ट्री नहीं हो रही जबकि शहर की मंगलवार को 30 रजिस्ट्री हुई। गांव की रजिस्ट्री पटवारियों के हस्ताक्षर के बिना अटकी हैं, जबकि शहर की प्रॉप्रटी आईडी से ही रजिस्ट्री हो जाती है। ऐसे में गांव की लगभग 300 से ज्यादा रजिस्ट्री अटकी है। बुधवार को हड़ताल का अंतिम दिन है, किंतु कार्यकारिणी की सीएम से बातचीत नहीं हुई तो हड़ताल का समय बढ़ सकता है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के संयुक्त सचिव पवन सांवरिया ने बताया कि हड़ताल को समर्थन देने के लिए सर्व कर्मचारी संघ, सिचाई विभाग, पीडब्लयूडी, रोडवेज विभाग, एचएसवीपी विभाग, बिजली निगम, आरपीएसएस व लिपिक विभाग के कर्मचारी पहुंचे। वरिष्ठ उप प्रधान मोनिका ने बताया की अगर सरकार की ओर से बैठक के लिए आवेदन नहीं आता है, तो यह तीन दिवसीय सांकेतिक धरना राज्य कार्यकारिणी आदेशों अनुसार अनिश्चित कालीन धरने के रूप में बदल सकता है। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कर्मबीर सिवाच ने सरकार के वादा खिलाफी के किस्से बताते हुए रोष जताया। साथ में एसोसिएशन के सभी पटवारियों को आश्वासन दिया की सर्व कर्मचारी संघ हर हाल में साथ है। लिपिक विभाग कर्मचारी समर्थन के लिए धरना स्थल पर भारी मात्रा पहुंचे व विभाग की ओर से 5100 रुपये की आर्थिक सहायता भी की गई।

बाक्स
रोजाना 300 लोग तहसील में आ रहे काम न होने पर मायूस लौट रहे
तहसील में रोजाना प्रमाण पत्र व लोन के कागजों पर पटवारियों के हस्ताक्षर व अन्य कार्यों समेत 300 के करीब लोग आते है। लेकिन हड़ताल के चलते उनके कार्य न होने के कारण उन्हें मायूस ही वापस लौटना पड़ रहा है। ऐसे में गांव के लोग अपनी रजिस्ट्री के लिए आते है, लेकिन उन्हें भी मायूस ही वापस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें