फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिक्षिका से पॉलिसी के नाम पर 3.64 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हैफेड चौक के नजदीक सुखपुरा की शिक्षिका से किसी ने जीवन बीमा पॉलिसी के नाम पर 3 लाख 64 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महिला शिक्षिका सुमन ने दी शिकायत में बताया कि 7 दिसंबर को उसने जीवन बीमा पॉलिसी की किस्त जमा कराने के लिए कंपनी के टोल फ्री नंबर पर कॉल की। उसकी रवि वर्मा नाम के व्यक्ति से बात हुई। उसने पॉलिसी वापस लेने के लिए कहा। इसके बाद 9 दिसंबर को 22 हजार 500 रुपये पॉलिसी वापस लेने के लिए मंगवाए। 13 दिसंबर को 29 हजार 999 रुपये मंगवाए। इसके बाद 29 दिसंबर तक बार-बार राशि ली गई। उसे अब पता चला कि उसके साथ 3 लाख 64 हजार 611 रुपये की ठगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें