आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल के विजेता विद्यार्थियों के साथ मौजूद विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
रोहतक। आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल के 29 विद्यार्थियों ने एसओएफ साइंस ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीता जबकि 11 छात्रों ने लेवल -2 परीक्षा के लिए क्वालिफाई किया। प्राचार्य डॉ. अरुणा तनेजा ने बताया कि वैज्ञानिक योग्यता और विश्लेषणात्मक क्षमताओं का आकलन करने के लिए हर शैक्षणिक वर्ष में प्रतिष्ठित साइंस ओलंपियाड आयोजित करता है। इसमें देश भर के प्रतिभाशाली युवा हिस्सा लेते हैं। मॉडल एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त सचिन गुप्ता, उपाध्यक्ष राम अवतार गुप्ता व सचिव राजेश कुमार सहगल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देकर अगले स्तर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। संवाद