फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गंदगी फैलाने व डस्टबिन न रखने पर 29 दुकानदारों के चालान

विज्ञापन
05- कच्चा बेरी रोड पर गंदगी फैलाने वाले दुकानदार के चालान काटती निगम की टीम। स्रोत : निगम
विज्ञापन

विज्ञापन

रोहतक। शहर के कच्चा बेरी रोड पर शनिवार को सफाई शाखा ने डस्टबिन न रखने व गंदगी फैलाने पर 29 दुकानदारों के 8200 रुपये के चालान काटे गए हैं। शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण किया जाना है। निगम की तरफ से टीम के आने से पहले सफाई के पुख्ता इंतजाम करने का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार को निगम की सफाई शाखा की टीम कच्चा बेरी रोड पर पहुंची और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निगम आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा का कहना है कि निगम का मुख्य उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं बल्कि नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी है। यदि किसी घर, दुकान, संस्थान से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है तो इसकी शिकायत 7303050200 व 7303050800 पर करें। सफाई कार्य न होने पर 18001805007, 8295900992 नंबरों पर आपत्ति दर्ज कराएं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें