फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 68,324 रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। साइबर ठगों ने विशाल नगर के विनय खोखर से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 68,324 रुपये ठग लिए। इसके लिए एक्सिस बैंक की फर्जी वेबसाइट बनाई गई। पीड़ित ने वीरवार को साइबर क्राइम थाने में लिखाई एफआईआर में बताया कि वे प्राइवेट नौकरी करते हैं। 5 अगस्त को उनके मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्स एप कॉल की। उनके प्रोफाइल पर एक्सिस बैंक का लोगो लगा था। कहा कि वह बैंक से बोल रहा है। क्या आप क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाना चाहते हों। उन्होंने सहमति जताई तो व्यक्ति ने कहा कि गूगल पर दी गई साइट खोलकर क्रेडिट कार्ड की डिटेल भर दीजिए। उन्होंने गूगल पर साइट खोलकर कार्ड का ब्योरा भर दिया। जैसे ही ब्योरा दाखिल किया, तुरंत उनके क्रेडिट कार्ड से 68,324 रुपये की फ्लिपकार्ट से शॉपिंग हो गई। तब उन्हें फर्जीवाड़े का पता चला। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें