फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 28 विद्यार्थियों का एनसीसी के छठे बैच के लिए चयन

Sun, 03 May 2026 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
30-रोहतक के वैश्य पब्लिक स्कूल में एनसीसी छठे बैच के चयन प्रक्रिया के दौरान मौजूद विद्यार्थी व
विज्ञापन
रोहतक। वैश्य पब्लिक स्कूल में एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) के छठे बैच के लिए 28 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। एक हरियाणा एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुखबिंदर सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अमन चौधरी के निर्देशानुसार शनिवार को चयन प्रक्रिया के अंतर्गत सर्वप्रथम लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इसके बाद विद्यार्थियों की शारीरिक दक्षता का परीक्षण व आधारभूत चिकित्सीय जांच की गई। यह पूरी प्रक्रिया हवलदार ओम प्रकाश व हवलदार राकेश के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सुषमा सुहाग, उप-प्रधानाचार्य ऋतु बत्रा, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट नवीन पंघाल व द्वितीय अधिकारी निशांत पांचाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें