08सीटीके68...सीसीटीवी में कैद हुड्डा कॉप्लेक्स में युवक से लूट करते हुए। स्रोत: सीसीटीवी
रोहतक। आर्य नगर में बैंक से लौट रहे स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र वर्मा के नौकर से बाइक सवार तीन नकाबपोरों ने 2.75 लाख रुपये व स्कूटी छीन ली। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में आर्य नगर थाने में केस दर्ज हुआ है।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष जोगेंद्र वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुनारिया वाली गली में रहता है। रेलवे रोड पर बेटे तरुण की ज्वेलर्स की दुकान है। सोमवार दोपहर को जोगेंद्र ने दुकान पर काम करने वाले झज्जर चुंगी निवासी कपिल से आर्य नगर स्थित आईसीआईसी बैंक में चेक जमा करवाकर 2.75 लाख रुपये निकलवा लाने को कहा। 3 बजकर 40 मिनट पर जोगेंद्र ने कपिल को फोन किया तो उसने बताया कि हुडा काम्प्लेक्स से झज्जर रोड पर जैनजति के पास वाली गली में बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने उसकी स्कूटी में सीधी टक्कर मारी। वे रुपये व स्कूटी छीनकर ले गए। उसने एक युवक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन, कामयाब नहीं हो सका। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। दो युवक स्कूटी लेकर फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाली। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक मारपीट कर रुपये छीनते दिखाई दे रहे हैं।