फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ी महम से 26 पेटी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खेड़ी महम स्थित एक दुकान से अवैध रूप से रखी शराब की 26 पेटी बरामद की है। थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही दीपक के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि गांव खेड़ी निवासी युवक किराना की दुकान में अवैध रूप से शराब बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए गांव खेड़ी लाखन माजरा महम रोड पर स्थित किराना की दुकान से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान सुरेंद्र निवासी गांव खेड़ी महम के रूप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 26 पेटी शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें