फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गणित ओलंपियाड में 25 अध्यापकों ने लिया भाग

विज्ञापन
18...जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मदीना में दो दिवसीय गणित ओलंपियाड प्रशिक्षण में मौजूद अध - फोटो : सिंहपुर डेरा बंजारा में आग लगने से जले घर। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मदीना में पीजीटी मैथ की दो दिवसीय गणित ओलंपियाड प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 25 गणित अध्यापकों ने हिस्सा लिया। जिला गणित विशेषज्ञ दीपक अरोड़ा ने बताया कि प्रशिक्षण आगामी वर्ष में आयोजित होने वाले गणित ओलंपियाड की पूर्व तैयारी के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में रविकांत, सुमित, रमेश कुमार, शमशेर सैनी व इला ने अपने अनुभव साझा किए। प्रशिक्षण के समन्वयक वरिष्ठ प्रवक्ता रोमी कुमार, जितेंद्र सांगवान ने प्रतिभागियों का फीडबैक सेशन संपन्न करवाया। पांच दिवसीय वर्चुअल लैब प्रशिक्षण में 50 प्राध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया। इसमें ट्रेनिंग समन्वयक सुरेंद्र मोर, जितेंद्र, मास्टर ट्रेनर सुमित, अलका व अनिल कौशिक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें