फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ग्रुप डी के 25 चयनित उम्मीदवारों ने कराया मेडिकल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। ग्रुप डी के परिणाम आने के बाद से ही उम्मीदवार अपने कागज दुरुस्त कराने में लगे हैं। इसको लेकर परिणाम के चौथे दिन सोमवार को भी उम्मीदवार अपना स्वास्थ्य जांच व अन्य दस्तावेज पूरे कराने सामान्य अस्पताल पहुंचे। पिछले दो दिनों की तुलना में उम्मीदवार बेहद कम आए। इससे पहले सबसे कम 14 उम्मीदवार शुक्रवार को महाशिवरात्रि के दिन आए थेे। सोमवार को सामान्य अस्पताल में शाम 5 बजे तक 25 उम्मीदवारों ने अपने मेडिकल टेस्ट कराए। इससे पहले रविवार को 206 और शनिवार को 505 उम्मीदवारों ने मेडिकल कराए। अब तक 750 उम्मीदवारों ने मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें