30-रोहतक के हिसार बायपास चौक पर लगाए शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देते महंत थानेश्वरदास
रोहतक। श्रीमद् शंकर स्वामी विश्व देवानंद तीर्थ धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर हिसार बाईपास चौक स्थित भगवान पेट्रोल पंप पर रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 23 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर के मुख्य अतिथि पुनीत कौशिक, मोहित खोखर ने रक्तदाताओं को सम्मानित किया। डॉ. गोपाल कृष्ण आजाद ने बताया कि 7 जुलाई को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन भिवानी चुंगी पर होगा। कार्यक्रम में रक्तदाता प्रेरक जेपी गौड़, शीतला माता मंदिर से महंत थानेश्वरदास, देवेंद्र चौहान, हिमांशु, विकास मिश्रा, नवीन आजाद आदि मौजूद रहे।