फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आंबेडकर चौक पर शिविर में 23 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आंबेडकर चौक पर बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता राष्ट्र देवो भव मिशन के संस्थापक बावा सुखा शाह ने की। शिविर के मुख्य अतिथि राजेश सुनारिया रहे। इस दौरान 23 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र व बैज लगा कर सम्मानित किया गया। शिविर में युवाओं को अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सुभाष गोगिया समाजसेवी, डॉ. रवि रंगा, विकास बाली व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें