21 सितंबर को होगी जिला परिषद की मीटिंग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जिला परिषद रोहतक की साधारण बैठक 21 सितंबर को सुबह 11 बजे जिला विकास भवन में होगी। बैठक में शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग तथा विभिन्न स्कीमों के अन्तर्गत जारी बजट के ब्याज को विकास कार्यों में खर्च करने पर मंथन होगा। बता दें कि प्रदेश सरकार जिला परिषद का बजट बढ़ा चुकी है। साथ ही अब जिला परिषद पर एडीसी का कोई नियंत्रण नहीं रहा है। जिप के कार्यकारी अधिकारी व अध्यक्ष को ज्यादा अधिकार दिए गए हैं।