रोहतक। आम आदमी पार्टी हरियाणा के अध्यक्ष नवीन जयहिंद बुधवार को बसाना के रहने शहीद मोनू के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों सांत्वना दी। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से मांग रखी कि शहीद की तेरहवीं से पहले एक करोड़ रुपये की सहायता परिजनों को दी जाए, इसके साथ ही शहीद को पत्नी को सरकारी नौकरी मिले। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहीदों की आवाज अब युवाओं को उठानी पड़ेगी। इसके साथ ही देश के राजनेताओं को एक सप्ताह बार्डर पर बिताने के लिए कहा, जिससे उन्हें पता लगे की एक सैनिक किन परिस्थितियों का सामना कर देश को महफूज रखता है। गौरतलब है कि जम्मू एंड कश्मीर के कुपवाड़ा में गत 26 जनवरी को आतंकियों से लोहा लेते वक्त सैनिक मोनू शहीद हो गए थे।